Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

मितौली में कांगेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा रैली निकाली गई



 (रिपोर्ट - रोहित कुमार सोनी)


मितौली-खीरी

मोहम्मदाबाद तकिया में किसान प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा अनेकों गांवों में निकली गई।

कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य किसान बिल का कार्यक्रम में विरोध किया।

कांग्रेस किसान कार्यकर्ताओं ने चठिया मदनी गांव से पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए बलारपुर, नन्दलालपुर, रामपुर, तकिया में पदयात्रा निकाली कर मोहम्मदाबाद में शभा का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस दौरान संसद में पारित किसान बिल के विरोध में गांव के किसानों को समझाया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस राजेश अवस्थी ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

किसान प्रदेश अध्यक्ष तरूण पटेल ने कहां कि सरकार के तीनों काले कानून वापस हो।और न्यूनतम समर्थन बिल से मंडियां खत्म हो जायेगी। आज़ किसान गन्ना मूल्य को लेकर प्रशासन है उसे अपने बेचे गन्ने का पेमेंट  समय से नहीं मिल पाता है जबकि अभी राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का कभी हित नहीं किया है।यह व्यापारियों की सरकार है जिसमें किसानों का शोषण ही किया।जिला अध्यक्ष कांग्रेस प्रहलाद पटेल ने सरकार पर किसानों का अहित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच से किसान बिल के विरोध में किसानों और कार्यकर्ताओं को सरकार के बिल के विरोध में समझाया।

इस मोके पर  किसान प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रभारी विधानसभा गोला बलराम गुप्ता, हरिहर बाजपेई, समेत सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया