17/09/2025
कानपुर नगर-बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० एवं राज्यसभा सांसद बहन कुमारी मायावती के निर्देशानुसार 215 किदवई नगर विधानसभा में आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें विशेष रूप से बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के आदर–सम्मान में दिनांक 9 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि पर ‘मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ लखनऊ में होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए विधानसभा में बैठक की गई जिसमें लखनऊ में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिये हर बूथ स्तर से एक बस लाने के लिए सेक्टर व बूथ के पदाधिकारियों को आवश्यक ज़िम्मेदारी दी गई जिसमें मुख्य जिला प्रभारी रामशंकर कुरील,ज़िलाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप गौतम,जिला कोषाध्यक्ष,पूर्व विधायक प्रत्याशी पं० मोहन मिश्रा,विधानसभा प्रभारी पंकज जगत,प्रभारी दीपक गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल शाक्यवार, विधानसभा महासचिव आर्यन पासी,OBC भाईचारा विधानसभा संयोजक अनुरूद् शाक्य, सेक्टर अध्यक्ष गोपाल पासी, शैलेन्द कुरील, राजेश निषाद,मुकेश पासवान, दीपांकर जगत,करन पासी आदि लोगों उपस्थित रहे!


0 Comments