Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

23 वर्षीय युवती की हत्या, शिवली के पास झाड़ियों में मिला शव

सचेंडी के ग्राम मंगलीपुरवा से अगवा 23 वर्षीय युवती की हत्या, शिवली के पास झाड़ियों में मिला शव; परिजनों का फांसी की मांग को लेकर प्रदर्शन
कानपुर। थाना सचेंडी के अंतर्गत ग्राम मंगलीपुरवा निवासी 23 वर्षीय रूबल पुत्री स्वर्गीय अनिल कुमार का 5 अक्टूबर की रात दबंग शिवम और उसके साथी अमन ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को रैपालपुर शिवली के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
शव मिलने की सूचना मिलते ही पीड़िता के परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजेश कुमार के साथ भगवानीन की रिपोर्ट-

Post a Comment

0 Comments

23 वर्षीय युवती की हत्या, शिवली के पास झाड़ियों में मिला शव