Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर थाना कल्याणपुर मे पुष्पांजलि अर्पित कि गयी

भगवानदीन-ब्यूरो}कानपुर नगर | दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी गई। इस अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति सम्मानपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर थाना कल्याणपुर मे पुष्पांजलि अर्पित कि गयी