Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित महिला कल्याण महिला सशक्तिकरण सम्मेलन


कानपुर देहात निवासी ग्राम गारब मैथा  अनिल कुमार कमल  पुत्र नेहरू लाल कमल जी को नई दिल्ली में "अटल स्मृति सम्मान" से सम्मानित किया गया आज दिनांक 27 दिसंबर 2020 को एन डी एम सी सभागार संसद मार्ग नई दिल्ली में 'भारतीय बौद्ध संघ' द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं अटल स्मृति सम्मान समारोह 2020 में अनिल कुमार कमल, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय कोली कोरी समाज महासंघ नई दिल्ली शाखा उत्तर प्रदेश को सामाजिक सरोकारों के लिए किए गए कार्यों, महिला सशक्तिकरण एवं भ्रूणहत्या और महिला उत्पीडन पर किए गए कार्यों व साहित्य सृजन के लिए नई दिल्ली में "अटल स्मृति सम्मान"देकर भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी, मुख्य अतिथि जी किशन रेड्डी गृह राज्यमंत्री भारत सरकार, पुरुषोत्तम रुपाला जी मंत्री क़ृषि राज्यमंत्री भारत सरकार,दुष्यंत कुमार गौतम सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, सुरेश पासी जी मंत्री गन्ना विकास उत्तर प्रदेश सरकार, फगन सिंह कुलस्ते जी मंत्री भारत सरकार, रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा, विनोद सोनकर जी सांसद कौशांबी व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, रमेश रत्न जी चैयरमेन रेलवे बोर्ड, सत्यनारायण जटिया जी सांसद व राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय बौद्ध संघ, मीनाक्षी लेखी जी सांसद दिल्ली , सुधीर कुमार गुप्ता सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा,नरेश चंद्र कोली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय बौद्ध संघ ने अनिल कुमार कमल जी को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। भविष्य में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए उत्साहित व प्रेरित किया । 

          अनिल कुमार कमल जी ने भारतीय बौद्ध संघ व सभी अतिथियों व सहयोगियों का यह उत्कृष्ट सम्मान देने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया तथा हमेशा समाज हित, गरीबों, वंचितों, शोषितों, उपेक्षितों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, छात्रों के हितार्थ समर्पित भाव से कार्य करते रहने का प्रण लिया।

 

Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया