Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पिपरझला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक की मौत



 (रिपोर्ट- पंकज कुमार यूपी हेड)


मितौली खीरी। थाना क्षेत्र में कस्ता-सीतापुर मार्ग पर पिपरझला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पिपरझला निवासी आशीष मिश्रा लोनी चीनी मिल हरदोई में गन्ना लिपिक के पद पर कार्यरत थे। अपनी ड्यूटी से अपने गांव पिपरझला आ रहे थे। शुक्रवार शाम को कस्ता-सीतापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आषीश मिश्रा 35 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आशीष की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक आशीष के घर मे पत्नी सुनीता सहित दो लड़की व दो लड़के है। बड़ी बेटी की उम्र लगभग 7 वर्ष व छोटी बेटी की उम्र करीब 5 वर्ष है। साथ ही बड़े बेटे की उम्र करीब 5 वर्ष व छोटे बेटे की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक