Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

शिक्षक ,स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर मितौली तहसील मुख्यालय पर राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी एवं जिला मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक संपन्न हुई।


 (रिपोर्टर - रोहित कुमार सोनी)

मितौली खीरी। शिक्षक ,स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर मितौली तहसील मुख्यालय पर राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी एवं जिला मंत्री बृजेश सिंह की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों से पूरे मनोयोग से शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में भागीदारी  सुनिश्चित  करने की बात कही। बैठक में भाजपा शासन द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने विस्तृत रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष से विधान परिषद चुनाव में शत प्रतिशत मत भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दिलवाए जाने की अपील की । इस अवसर पर बैठक को भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजीव वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन श्याम किशोर तिवारी उर्फ फग्गू तिवारी ,मंडल अध्यक्ष मैगलगंज निवासी औरंगाबाद द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश सिंह मंडल अध्यक्ष मितौली,सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष कस्ता,अमित बाजपेयी,रविन्द्र कनौजिया अध्यक्ष भूमि विकास बैंक कस्ता,मोहन लाल यादव,पुत्तू लाल मौर्य, रामपाल वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश शंकर शुक्ल,संदीप सिंह,विनोद कुमार सिंह चंद्रशेखर वर्मा ग्राम प्रधान खमरिया,छवि मिश्रा ग्राम प्रधान पिपरझला,पंकज गुप्त ग्राम प्रधान अबगावा अवधेश कुमार भार्गव उर्फ पप्पू ग्राम प्रधान खंजन नगर आदि सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया