Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से फिर हुई एक की मौत









 (रिपोर्ट - नीरज कुमार गोला)

कुकुरमुत्तों की तरह फैला झोला छाप डॉक्टरों का कारोबार जिम्मेदार जानकर भी बने अंजान

लखीमपुर खीरी मोहम्मदी से लगे ग्राम दिलावरपुर में दवाखाना चला रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार से ग्राम शिव नगरा में इंजेक्शन लगाते ही मृत्यु हो गयी ग्रामीण की मौत होते ही झोला छाप डॉक्टर फरार हो गया ग्राम शिव नगरा निवासी शिव कुमार उर्फ पप्पू पुत्र बुद्धालाल आयु 40 वर्ष खेत से आया तो उसके हाथो पैरो में दर्द हो रहा था ग्राम दिलावरपुर में दुकान खोले ग्राम बौआ निवासी डॉक्टर दीपू यादव उर्फ सौरभ शिव नगरा में किसी मरीज को दवा देने गये थे वही ये डॉक्टर साहब पप्पू के यहां पहुंच गये और इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू किया बताते है कि इंजेक्शन लगते ही पप्पू की हालत बिगड़ गयी तो डॉक्टर ने दूसरा इंजेक्शन लगाया लेकिन पप्पू की हालत बिगड़ती गयी डॉक्टर ने उसे नगर के एक ह्रदय चिकित्सक के यहां ले जाने को कहा स्वयं भी साथ में चलने को कहा मोहम्मदी लाया गया तब तक उसकी मौत हो गयी इस बीच डॉक्टर साहब वहां से फरार हो गया पप्पू को परिवार जन सरकारी अस्पताल लाये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया पुलिस को सूचना दी गयी नगर में एक नर्सिग होम में जच्चा बच्चा की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ये दूसरी झोलाछाप के इलाज से मौत हो गयी पुलिस तफतीश मे लगी है समाचार प्रेषण तक मृतक के परिवार जनो की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

Post a Comment

0 Comments

23 वर्षीय युवती की हत्या, शिवली के पास झाड़ियों में मिला शव