कानपुर नगर| राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। कानपुर के चौ0 सुखराम सिंह यादव (सांसद राज्यसभा) ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुखराम सिंह यादव ने कहा कि उनका निधन राजनीति के एक युग का अवसान है। चौ0 सुखराम सिंह यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि राजनीति की वह बड़ी शख्सियत ही नहीं थे। बल्कि वह ऐसे जननेता थे, जिन्हें जनता मन से प्यार करती थी।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि उनका जाना अपने अस्तित्व से जुदा होने जैसा है। सुखराम सिंह यादव ने कहा कि कल्याण सिंह राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उनका निधन देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। सुखराम सिंह यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 Comments