Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ लाखों का माल बरामद


 (रिपोर्ट- मुकेश द्विवेदी)

फतेहपुर जिले के राधानगर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों का माल बरामद पुलिस व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने उर्वरक विक्रेता के गोदाम में की छापेमारी

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर क्षेत्र के राधानगर इलाके मंे पिछले काफी समय से उर्वरक विक्रेता के गोदाम मंे चल रही नकली खाद फैक्ट्री का एसओजी, कोतवाली पुलिस व जिला कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके भंडाफोड़ कर दिया। मौके से पुलिस ने फैक्ट्री चलाने वाले उर्वरक विक्रेता समेत उसके पुत्र को हिरासत में लेकर भारी मात्रा में बनी नकली खाद, बोरियां व नकली खाद बनाने का सामान बरामद किया है। जिसकी कीमत कई लाख रूपये है। इतना ही नहीं अब तक एक हजार बोरी माल बेंचा भी जा चुका है। जिसकी कीमत लगभग बारह लाख रूपये है। पुलिस अधीक्षक ने इस बड़ी कामयाबी पर टीम की जमकर प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक