Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

किसान संदेश पदयात्रा के आज आखिरी दिन खागा विधानसभा में दरियामऊ से किसान सभा यात्रा की शुरुआत हुई।


 ( रिपोर्ट - मुकेश द्विवेदी)

फतेहपुर में किसान  यात्रा दरियामऊ से चलकर रक्षपालपुर, खखरेरू लोहारपुर होते हुये शिवपुरी में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के बाद एक किसान सभा का आयोजन किया गया।

किसान संदेश यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ अतुल कुमार पासवान ने किया।

शिवपुरी में किसान सभा को संबोधित करते हुये जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो किसानों से वादा किया था उस वादे को पूरा नहीं किया उन्होंने किसानों से कहा था कि उनकी आय दोगुनी कर दी जायेगी और खेती की लागत कम कर दी जायेगी लेकिन मोदी सरकार ने उसका उल्टा किया। आज जनता देख रही हैं कि खादों की कीमत वही है पर खाद की बोरी का वजन कम कर दिया गया है। अब ऐसा छलावा किसानों के साथ देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस बात का जवाब जनता को देना होगा।

दूसरी यात्रा सदर विधानसभा के हसवा ग्राम से निकाली गई। किसान संदेश यात्रा का नेतृत्व शहर अध्यक्ष मोहसिन खान ने किया और हुसैनगंज विधानसभा में जारी दो दिवसीय किसान पदयात्रा का भी आज समापन हो गया।

 यात्राओं के दौरान जिले के तमाम नेताओं ने इस सरकार के द्वारा किसान विरोधी पारित कृषि काले कानूनों के बारे में किसानों को बताते हुये जागरूक किया और लोगों से यह अपील की हमें आप को समझना होगा कि सरकार गुमराह कर रही है या विपक्ष गुमराह कर रहा है इसका फैसला स्वयं आम जनता व लोगों को करना होगा। यदि अभी भी हम लोग नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ियों के लिये यह एक बहुत बड़ी त्रासदी बनकर उभरे गी।

आज की यात्राओं के दौरान प्रमुख रुप से राजीव लोचन निषाद,वी आर सरोज,पंकज सिंह गौतम,उदित अवस्थी,विकास मिश्र,नैज़ घोसी, राज कुमार तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी, मोहम्मद आसिफ,संजय त्रिवेदी, रमेश सिंह,राम प्रसाद कोरी,मो०इरफान खान,बीरेंद्र गुप्ता,अशोक दुबे आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक