Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया



 (रिपोर्ट- पंकज कुमार यूपी हेड)

मितौली कस्बे में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी कस्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सपा कार्यकर्ताओं ने मितौली थाने के सामने लगी बैरिकेडिंग को हटाकर नारेबाजी करते हुए किसान आंदोलन का आगाज किया मितौली थाना मुख्यालय पर सुबह से ही पुलिस द्वारा मुस्तैदी के साथ लखीमपुर मैगलगंज पर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था इसी बीच पुलिस को चकमा देकर कस्ता विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दर्जनो ट्रैक्टरों पर सवार







किसानों द्वारा समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, किसान विरोधी बिल वापस लो के नारे लगाते हुए निकलने का प्रयास कर रहे थे किंतु पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला व मौलाना रहमत अली , नरेश पाल, दयाराम यादव, बहादुर सिंह, सलीम गाजी, सुचेंद्र यादव, गुरुदर्शन सिंह सहित 38 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तारी के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर भी खूब नारेबाजी की फिलहाल पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो पाई।

Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक