Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

किसानों के समर्थन में किसानों से संवाद करने पहुंची सपा कार्यकर्ता


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी बिल्हौर विधानसभा की सपा नेत्री  रचना सिंह ने बिल्हौर ब्लाक, ककवन ब्लाक शिवराजपुर ब्लाक बिल्हौर ब्लाक मे गांव गांव अलाव जलाकर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम किया और किसानों से संवाद किया।

सपा नेत्री ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा तो निभाया नहीं उल्टे किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कारपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।

वही सपा नेत्री रचना सिंह ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुचाने का काम कर रही है। समाजवादी किसान घेरा कर्यक्रम में, इ.विनय यादव जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा, अंशुमान यादव कुलदीप यादव जिला सचिव यु. सभा, विशाल कुमार विधानसभा अध्यक्ष अनु/जनजाति बिल्हौर, मुकीम खाँ जिला सचिव,दिलीप कटियार, हितेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया