Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई


 

 (रिपोर्ट -पंकज कुमार क्राइम मंडल ब्यूरो)

 लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 21-10-20 को "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन ,खीरी में परेड का आयोजन किया गया।



 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  खीरी विजय ढुल द्वारा पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ के संदेश से सभी को अवगत कराते हुए विगत एक वर्ष में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहीद  पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी |


Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक