Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सम्राट अशोक के स्तंभ का शिलान्यास का भूमिपूजन किया गया



( रिपोर्ट- गिरजा शंकर)

लखीमपुर खीरी के ब्लॉक पसगवां के ग्राम चकविचपरी गांव में मुख्य अतिथि मुन्नालाल प्रदेश अध्यक्ष( दि बुद्धिस्ट वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश  पंजीकृत ) के द्वारा सम्राट अशोक स्तंभ का शिलान्यास पूज्य भंते कश्यप सहित तमाम भिछु संघ के द्वारा भूमि पूजन किया गया

  उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक भारत नहीं पूर्व में जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बर्मा और भारत अखंड देश था उसके महान सम्राट अशोक हुए थे

 भारतीय मुद्रा में और ऐसे महान सम्राट अशोक चिन्ह की स्मृतियां आज हमारी भारतीय मुद्रा में भी मौजूद है और उनकी स्मृतियां हमारे राष्ट्रीय तिरंगा में भी मौजूद हैं उनकी स्मृतियां चिन्ह चक्र जवानों की शहादत पर दिया जाता है जो ऐसा महान सम्राट अशोक ने बौद्ध  धम्म को जन-जन तक पहुंचाया और अपने बेटी और बेटा को बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए लगाया

 जनता के कल्याण के लिए उस समय जगह जगह अस्पताल, आश्रयलय, कुएं   पेड़ पौधे लगवाए थे उस समय देश सम्राट अशोक के शासनकाल में बहुत ही सुंदर और अच्छा रहा

 इसलिए हमारा कर्तव्य रहा कि सम्राट अशोक की स्मृतियां इस पावन भूमि जो अंबेडकर पार्क की जगह है इसमें हम उनकी स्मृतियों को समेटे रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए सम्राट अशोक के बारे में जन-जन तक उसकी भावनाओं को लोगों के बीच में पहुंचाए पूरी सोसाइटी की तरफ से दि बुद्धिस्ट वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी पंजीकृत सोसायटी है उसकी तरफ से इस भूमि पूजन के आज के दिन  निर्माण कार्य होने पर सोसाइटी की तरफ से ₹50000 का आर्थिक सहयोग देने का वादा किए हैं और जैसे जैसे निर्माण कार्य होगा वैसे निर्माण कार्य में आम जनता का पैसा आता रहेगा

 और इस अंबेडकर पार्क के लिए आगे जैसे जैसे बढ़ चढ़कर लोग हिस्सा लेते रहेंगे वैसे हम आगे बढ़ाते रहेंगे इसी बीच में मौजूद रहे सुंदरलाल प्रदेश उपाध्यक्ष, चंद्रिका प्रसाद प्रदेश महासचिव, परिक्रमा प्रसाद प्रदेश कोषाध्यक्ष, छोटेलाल प्रदेश ऑडिटर, भारत सिंह प्रदेश विधि सलाहकार, शिवराम गौतम प्रदेश सदस्य, अनिल कुमार प्रदेश सदस्य, जय श्री आनंद प्रदेश महिला सदस्य, ओमप्रकाश मौर्य प्रदेश सदस्य, भंते सुमित रत्न थैरा संरक्षक,  एम.एल. मित्रा दिस्तापुर, बाला प्रसाद अवस्थी, जे.पी आजाद , मनीराम गौतम, ग्राम प्रधान चपरदहा ने भूमि पूजन पर ₹500 दान दिया, ग्राम जमौरह द्वारा ₹500व  1000 की ईट का वादा किया, अजय पाल चौधरी ने ₹500 का दान दिया, बेहजम ब्लाक के प्रेम सागर ने ₹500 का दान दिया, पुष्पा अध्यापिका बेहजम द्वारा चांदी का सिक्का भूमि पूजन में दान दिया जिसमें समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया 


Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया