Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सर्प के काटने से हुई भाई-बहन की मृत्यु

 
(शैलेन्द्र गौतम-संवाददाता)

जालौन:- सिरसा कलार क्षेत्र ग्राम छानी अहीर में देव सिंह 45 वर्ष पुत्र शिवनारायण के पुत्र छोटू 8 वर्ष एवं पुत्री काजल 11 वर्ष को रात में सांप के काटने से दोनों की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि देव सिंह मंगलवार को रात 7 बजे अपने खेत में पानी लगाने गया था। शाम को खाना खाने के बाद रात में सो गए रात में लगभग 1 बजे लड़का एवं लड़की अचानक से रोने लगे तभी बच्चों की मां ने देखा कि बच्ची के हाथ में सांप ने काट लिया जिससे उसकी मां चीख-पुकार करने लगी गांव वाले मौके पर पहुंचे सांप काट कर घर में गई छुप चुका था रात में ही देव सिंह को सूचना दी गई देव सिंह घर आया घर आते दोनों बच्चों को उरई ले गए तभी रास्ते में दोनों की मृत्यु हो गई। देव सिंह की 7 पुत्रियां थी जिनमें तीन पुत्रियों की शादी हो गई थी और देव सिंह अकेले पुत्र था। घर में मातम छाया हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक