कानपुर| शानिवार को कुशवाहा वेल्फेयर एसोसिएशन उ0प्र0 ने मृतका कानपुर सहजना गाँव की बेटी के परिजनों को दी एक लाख की आर्थिक सहायता
कुशवाहा वेल्फेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल नें शनिवार को कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील के ग्राम सहजना की बेटी के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना व्यक्त करते हुए सहायता राशि एक लाख रु. का चेक प्रदान किया।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र कुशवाहा नें कहा कि मृतक बेटी के साथ हुयी घटना के अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित होगी। सहायता राशि मृतक बेटी (डाली कुशवाहा)कें परिजनों को उनके स्थाई निवास जाकर कुशवाहा वेल्फेयर एसोसिएशन ने द्वारा प्रदान की।
जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा ने मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा कहा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
कुशवाहा वेल्फेयर एसोसिएशन कें प्रतिनिधिमंडल ने घटना के बाबत परिजनों से वार्ता भी की तथा मृतका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा,चंद्र प्रकाश कुशवाहा,राधा कुशवाहा, इंद्रराम कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा,उमा कुशवाहा,अनु कुशवाहा,महावीर कुशवाहा, विमल सिंह कुशवाह, राजकुमार कुशवाहा,अंकित कुशवाह, सुरेश चंद कुशवाहा, योगेश मिश्रा तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Comments