विधानसभा की सपा नेत्री श्री मती रचना सिंह ने बिल्हौर ब्लाक के नहीं महीगवा मे समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम किया और किसानों से संवाद किया।
सपा नेत्री ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा तो निभाया नहीं उल्टे किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कारपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।
वही सपा नेत्री रचना सिंह ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी किसानों तक पहुचाने का काम कर रही है। समाजवादी किसान घेरा कर्यक्रम में, पंकज यादव अंशुमान यादव कुलदीप यादव जिला सचिव यु. सभा, विशाल कुमार विधानसभा अध्यक्ष अनु/जनजाति बिल्हौर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments