(रिपोर्ट- मुकेश कुमार)
शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने गंभीरता से लेते हुए, एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला राम लली पत्नी स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद निवासी ढिपिया की रहने वाली विधवा बेसहारा, वृद्ध महिला जिसके परिवार में ना कोई सदस्य, ना कोई कारण पूछने वाला,नहीं खाने पीने की कोई सामग्री,एवं कई दिनों से यह भूखी थी! वहीं ग्रामीणों से पता चला कि इनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है! थाना प्रभारी ने सूचना मिलते ही तत्काल, महिला कॉन्स्टेबल को ढिपिया गांव भेज कर वृद्ध महिला को थाने बुलाकर प्रभारी निरीक्षक ने अपने हाथों से खाद सामग्री व चावल मुहैया कराया! और महिला को टेंपो में बिठाकर उसके घर तक पहुँचाया।वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं और गरीब बेसहारा वृद्ध जनों के लिए ऐसी मुसीबत की घड़ी में हम हमेशा 24 घंटे तैयार हैं यह हमारा मानव धर्म का कर्तव्य है।


0 Comments