Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

फतेहपुर कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पूर्व उप प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत



(रिपोर्ट- मुकेश द्विवेदी)  चौडगरा फतेहपुर जनपद के मलवाँ विकासखंड के मौहार गांव में बीते कुछ दिन पहले कोविड-19 के संक्रमण से संक्रमित गांव की शिवेंद्र सिंह कछवाह उर्फ मुन्नटुन सिंह की शनिवार की देर रात इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। गांव के हर गरीब शोषित वंचित पीड़ित की हर संभव मदद करने वाले ग्राम सभा के उप प्रधान रहे समाजसेवी की मौत की खबर सुनकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी मिलते ही समाजसेवी समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोविड-19 के दृष्टिगत ध्यान में रखते हुए। शासन के द्वारा दिए गए मानक के तहत समाजसेवी का दाह संस्कार कानपुर में किया गया।  मृदुल स्वभाव के चलते गांव के लोगों के बीच थी मजबूत पैठ समाज सेवा के चलते गांव के प्रत्येक वर्ग के लोगों में शिवेंद्र सिंह कछवाह उर्फ मुन्नटुन  की अच्छी पकड़ थी। जिसके चलते लोग प्रशासन से मदद के बजाय आपसी कहासुनी,मनमुटाव, व झगड़ा होने पर समाजसेवी के साथ बैठकर अपनी समस्याओं का निदान कर लेते थे। मजबूत इच्छा शक्ति, मृदुल स्वभाव, दृढ़ शक्ति के चलते लोग समाजसेवी की बातों को गंभीरता से सुनते व मानते थे। जिससे उनके अपने ग्राम सभा में एक बहुत बड़ा वर्ग उनके समर्थन में खडा नजर आता था।  एडवोकेट दयाराम सिंह कछवाह ने बताया कि हर संभव ग्रामीणों के सुख दुख में भागीदारी निभाने वाले  समाजसेवी के आकस्मिक निधन के चलते उनके अपने लोगों में शोक व्याप्त है। ग्राम सभा में उनकी  अनुपस्थिति को कभी  पूरा नहीं किया जा सकता।




 

Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक