Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 (रिपोर्ट -पंकज कुमार क्राइम मंडल ब्यूरो चीफ)


 लखीमपुर खीरी में "मिशन शक्ति“ अभियान के अंतर्गत पुलिस लाईन्स में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री विजय ढुल की अध्यक्षता में महिलाओं व बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुशल प्रशिक्षकों द्वारा ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग आदि विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया गया तथा इनके माध्यम से आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए। 

           इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वयं सहायता समूह, सखी समूह, ब्लाॅक मिशन समूह की महिलाओं व महिला ग्राम प्रधानों की संगोष्ठी भी की गई जिसमें महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया और शासन प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाऐं जैसे़- डायल 112,1090 आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।


Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया