Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन विजय के कार्यलय पर लगा भर्ती रोजगार शिविर


 कानपुर नगर:- "ऑपरेशन-विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग द्वारा रविवार को ऑपरेशन-विजय के मंडल कार्यालय पर दूसरा "सीधी भर्ती रोजगार शिविर" व आम जनता "असहनीय समस्या समाधान शिविर" का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कानपुर नगर सहित बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश के लोगों ने सीधी भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया व कई लोगों को रोजगार भी मिला।

     वही बड़े पैमाने पर लोग अपनी असहनीय समस्या लेकर भी मंडल कार्यालय पर पहुंचे जिनकी समस्याओं को खुद ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना व हर संभव निशुल्क समाधान कराने का आश्वासन देते हुए सभी पीड़ितों की समस्याओं को अपनी तरफ से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के पास भेजा।

      ऑपरेशन-विजय के मंडल कार्यालय शिविरों में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए, ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 महाआपदा एवं देश व समाज के लिए कार्य कर रहीं सशक्त व्यवस्थाओं के सही दिशा में कार्य न करने के कारण हमारे समाज में बडी संख्या में असहनीय समस्याएं परिवारों के सामने खड़ी हो गई हैं।

    उन असहनीय समस्याओं से घिरे लोग नशा, अपराध, घरेलू कलह, हत्या व आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।

     जिसे रोकने व आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से ही "ऑपरेशन-विजय" द्वारा भर्ती रोजगार शिविर व असहनीय समस्या समाधान शिविर लगाया जा रहा है।

     उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, समाज के लिए कार्य करना मनुष्य का बेसिक कर्तव्य है, इसी के मद्देनजर आम जनता को जिस भी तरह से संभव हो सके कार्य करना चाहिए। 

      ऑपरेशन-विजय के शिविर कार्यक्रम में शिवमंगल सिंह (आई.पी.) राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑपरेशन-विजय सुचेता सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), विवेश कुमार (एडवोकेट) राष्ट्रीय महासचिव, विजय प्रताप सिंह (प्रदेश अध्यक्ष), पंकज दीक्षित (कानपुर नगर अध्यक्ष), गिरीश चंद यादव (नगर अध्यक्ष दक्षिण), प्रखर पाठक (वरिष्ठ पदाधिकारी), उज्जवल वासने, सुनील कुमार, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में रोजगार हेतु आए बेरोजगार व असहनीय समस्याओं से पीड़ित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

डा.अम्बेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ(भारत) के द्वारा कानपुर मंडलीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया