Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आचार्य विनोबा भावे की 125 वी जयंती संस्था जन कल्याण महासमिति कार्यालय में आयोजित की गई

              (मुकेश द्विवेदी-ब्यूरो चीफ)

फतेहपुर:- आचार्य विनोबा भावे की 125 वी जयंती संस्था जन कल्याण महासमिति कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें संस्था के सचिव बीपी पांडे ने बताया कि दिव्य कर्तव्य,मानवतावादी सोच, सबके उदय की कामना,चिन्मयी पुरुषार्थ और तेजोमय शौर्य से मानव-मानव की चेतना को झंकृत करने एवं धरती को जय जगत का सन्देश देने वाले युगपुरूष संत विनोबा भावे का जन्म 11 सितम्बर 1895 को हुआ था इस महापुरूष ने भूदान,डाकूओं के आत्मसमर्पण तथा जय जगत के विचारों द्वारा वैश्विक समास्याओं के अहिंसक तरीके से समाधान निकालने के जीवन्त उदाहरण प्रस्तुत किये थे। चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक अजय सिंह चौहान ने उन्हे अपना आदर्श संत बताया कहा वे हमारे लिये एक प्रकाश स्तंभ,राष्ट्रीयता,नैतिकता एवं अहिंसक जीवन एवं पीड़ितों एवं अभावों में जी रहे लोगों के लिये आशा एवं उम्मीद की एक मीनार थे,रोशनी उनके साथ चलती थी।वे संतों की उत्कृष्ट पराकाष्ठा थे,भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,सामाजिक कार्यकर्ता,विशिष्ट उपदेष्टा,महान विचारक तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे।उनका मूल नाम विनायक नरहरी भावे था।वे भारत में भूदान तथा सर्वोदय आन्दोलन प्रणेता के रूप में सुपरिचित थे।वे भगवद्गीता से प्रेरित जनसरोकार वाले जननेता थे, प्रवचनकार थे,महामनीषी थे,जिनका हर संवाद सन्देश बन गया है।वे कर्मप्रधान व्यक्ति थे इसलिए गीता उनका आदर्श थी।उन्होंने अपने प्रवचनों में गीता का सार बेहद सरल शब्दों में जन-जन तक पहुँचाया ताकि उनका आध्यात्मिक उदय हो सके, अंधेरों में उजाले एवं सत्य की स्थापना हो सके।विनोबा भावे ने सर्वोदय समाज की स्थापना की। ओपी तिवारी ने बताया की यह रचनात्मक कार्यकर्ताओं का अखिल भारतीय संघ था। इसका उद्देश्य अहिंसात्मक तरीके से देश में सामाजिक परिवर्तन लाना था। इस कार्यक्रम में वे पदयात्री की तरह गाँव-गाँव घूमे और इन्होंने लोगों से भूमिखण्ड दान करने की याचना की, ताकि उसे कुछ भूमिहीनों को देकर उनका जीवन सुधारा जा सके। उनका यह आह्वान जितना प्रभावी रहा, वह विस्मित करता है। इस पवित्र कार्य में जमींदार लोग भी गरीबों को दिल खोलकर जमीन देने के लिए आगे आये। इस अवसर पर समाजसेवी रीता पांडे शगुफ्ता वसीम आशीष श्रीवास्तव राजू मिश्रा माया देवी प्रिया शुक्ला आशीष द्विवेदी मुकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित र

Post a Comment

0 Comments

बसपा के पदाधिकारियों ने किदवई नगर में की बूथ स्तरीय बैठक